इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड ज़ीरो’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म ‘ग्राउंड ज़ीरो’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

फिल्म ग्राउंड जीरो एक रियल मिशन से प्रेरित है, जिसे साल 2015 में बीएसएफ के पिछले 50 सालों में सबसे बेहतरीन ऑपरेशन के तौर पर सम्मानित किया गया था। इस फिल्म में इमरान हाशमी असल ज़िंदगी के बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे के किरदार में इस बार एक बिल्कुल नए अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। ग्राउंड जीरो का ट्रेलर जबरदस्त एक्शन और इमोशन्स से भरपूर है। इसमें कश्मीर के हालात को बड़े ही असरदार तरीके से दिखाया गया है।

‘ग्राउंड जीरो’ एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनायी जा रही है। इस फिल्म के निर्माता रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर है। निर्देशक तेजस देवस्कर हैं, जबकि फिल्म को कासिम जगमगिया, विशाल रामचंदानी, संदीप सी. सिधवानी, अर्हन बगाटी, टेलिसमैन फिल्म्स, अभिषेक कुमार और निशिकांत रॉय ने मिलकर को-प्रोड्यूस किया है।’ग्राउंड जीरो’ 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Next Post

कियारा आडवाणी इस साल करेंगी मेट गाला में डेब्यू

Tue Apr 8 , 2025
मुंबई, 07 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी इस साल फैशन की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित मंच मेट गाला में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। कियारा इस भव्य फैशन मंच पर कदम रखेंगी और यह पल उनके व्यक्तिगत और पेशेवर सफर में एक अहम उपलब्धि होगा, जो उनकी […]

You May Like