सतना:जिले के कोटर थाना अंतर्गत रेहुटा गांव में युवती ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी,जिस पर मर्ग कायम किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुस्कान सिंह पुत्री रमेश सिंह ने शनिवार की दोपहर को तकरीबन 1 बजे अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
वहीं यह पता चलते ही परिजन के होश उड़ गए।खबर लगने पर पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
