भरहटा में सम्पत तो बठिया में ओंकार सरपंच निर्वाचित

सतना:जिले की दो पंचायतों में हुई उप चुनाव के परिणाम शनिवार को मतगणना के बाद घोषित कर दिए गए हैं.दोनों चुनावों के रिटर्निग अधिकारियों ने गिनती के बाद बताया कि उचेहरा जनपद की भरहटा पंचायत में सरपंच पद पर सम्पत विजयी रहीं है.जबकि सोहावल जनपद के बठिया पंचायत में ओंकार प्रसाद ने सभी को पराजित कर सरपंच का चुनाव जीत लिया है.

उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आरक्षित वर्ग की दो अविश्वास के बाद रिक्त हुई पंचायतों में पुन: मतदान करने के निर्देश दिए थे.स्थानीय जिला प्रशासन ने रिक्त पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया को गत 22 जुलाई को सम्पन्न कराया था.शान्तिपूर्ण ढग़ से हुए मतदान में 73 फीसदी से अधिक वोट डाले गए थे.

मतदान के पश्चात शनिवार को जनपद मुख्यालयों में की गई मतगणना के परिणाम में भरहटा पंचायत में पांच प्रत्याशियों को पराजित कर सम्पत बाबूलाल पाल ने सर्वाधिक 359 वोट पाकर सभी को पराजित कर दिया.अन्य प्रत्याशियों में बूटी बाई 196,निवृत्तमान सरपंच राधा बाई ने254 मत प्राप्त किए .तीसरे स्थान पर 120 वोट पाकर सुमन रही.इसी प्रकार बठिया में भी पांच प्रत्याशियों के बीच हुए मतदान में ओंकार प्रसाद को 807 मत मिले,जबकि दूसरे स्थान पर मोतीलाल कोल रहे जिन्हे 629 मत मिले.

Next Post

पातालपानी में तेंदुए ने बछड़े का किया शिकार

Sun Jul 27 , 2025
इंदौर: महू के पातालपानी जंगल में तेंदुए द्वारा एक बछड़े का शिकार किए जाने की घटना सामने आई है. रविवार सुबह 9 बजे वन विभाग को सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची तो बछड़े का आधा शव वहां मिला. वन विभाग अधिकारियों के अनुसार तेंदुआ बछड़े का लगभग […]

You May Like