एक साल का मरहम: तलेन अस्पताल को मिली महिला डॉक्टर, स्थायी समाधान अब भी अधूरा

तलेन: अस्पताल में स्टाफ की कमीं से जूझ रहे तलेन नगर के जख्मों पर एक साल के मरहम की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा कर दी गई है. इस खबर से लोग खुश तो हैं लेकिन इस मियादी व्यवस्था के एक साल बाद क्या होगा ये कोई नहीं जानता. तलेन अस्पताल को एक लेडी डॉक्टर मिल गई है. लेकिन यह व्यवस्था एक साल के लिए की गई है. बीते दिनों इस बात को उठाने के बाद नागरिकों की ओर से भी मांग की जा रही थी.

जनप्रतिनिधि जहां तलेन नगर के लोगों के दर्द से बेखबर है वहीं जिम्मेदार अधिकारियों ने जैसे-तैसे एक चिकित्सक की यहां व्यवस्था कर दी है.उल्लेखनीय है कि तलेन के प्राथमिक अस्पताल में चिकित्सा स्टॉफ का भारी अभाव है. करीब 50 से 60 हजार की आबादी, 20 किमी के दायरे में चार दर्जन से अधिक गांवों के स्वास्थ्य का प्रतिनिधित्व करने वाले तलेन को आजादी
आरोग्यम
अपग्रेड नहीं होगा, तब तक नहीं मिलेंगी सुविधाएं
अस्पताल में स्टाफ नहीं मिलने के पीछे तकनीकि कारण इसका सिविल अस्पताल के रूप में अपग्रेड नहीं होना भी माना जा सकता है. क्योंकि अभी यह आरोग्य केन्द्र है. यदि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि इसके सिविल अस्पताल बनाने के लिए प्रयास करें तो स्वतः ही स्टाफ मिल सकता है 5 अक्टूबर 2023 को यहां 14 करोड़ की लागत से स्वीकृति आधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन हुआ लेकिन उसकी फाईल मानों जैसे दफन कर दी गई है. अस्पताल बनाने के लिए एक छात्रावास भवन को तोड़ दिया गया लेकिन उस खाली जगह पर भी अस्पताल यानी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का काम शुरू नहीं हो पाया है. प्रसूति और अन्य गंभीर मामलों में मरीजों को सिर्फ रेफर किया जा रहा है. विभाग के शीर्ष अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है और जनप्रतिनिधि भी बेसुध है।के 77 साल बाद भी व्यवस्थित अस्पताल और स्टाफ नहीं मिल सका 1948 में मिले
भवन में अस्पताल आज भी आधी अधूरी सुविधाओं के साथ संचालित हो रहा है.एमबीबीएस सोना चौहान एक साल के लिए पदस्थ, आज पहुंचेंगी तलेन तलेन अस्पताल में आज गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल से एमबीबीएस डॉक्टर सोना चौहान चार्ज संभालेंगी. वे यहां एक वर्ष के लिए नियुक्त की जा रही है. सोना चौहान की नियुक्ति के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शोभा पटेल ने जानकारी दी वर्तमान में तलेन के अस्पताल में एक डॉक्टर पदस्थ है. वहीं एक अन्य महिला स्टाफें की तैनाती भी है. एक नर्स है जो नर्सिंग ड्यूटी संभालती है. तलेन क्षेत्र में प्रसूति रोग विशेषज्ञ नहीं है इसलिए प्रसूति के केस बाहर रेफर हो रहे है. ऐसे में समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती यहां की जानी चाहिए उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में तलेन का सिविल अस्पताल । में उन्नयन हो, भवन मिले और पर्याप्त स्टाफ भी मिले जिससे क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सके
तलेन प्राथमिक अस्पताल में स्वीकृत पदों की स्थिति
नर्सिंग स्टाफ 6 पद मंजूर, 1 की तैनाती
चिकित्सक के 4 पद मंजूर, 1 की तैनाती
फॉरेंसिक 2 पद मंजूर, एक भी तैनात नहीं
ऑपरेटर 2 पद मंजूर, 1 की तैनाती
प्रसूति के केस बाहर रेफर हो रहे हैं.
भविष्य में और सुविधाएं दिलाएंगे तलेन को
अभी हमने एक महिला चिकित्सक की तैनाती तलेन में की है. यहां स्टाफ की कमी है. गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल से सोना चौहान को पदस्थ किया जा रहा है. ये एक वर्ष के लिए है. हमारा प्रयास है कि आने वाले समय में और स्टाफ की तैनाती करने जा रहे है.
डॉ शोभा पटेल

Next Post

रालामंडल बायपास हादसा: बाला बच्चन की बेटी व मप्र कांग्रेस प्रवक्ता के पुत्र के निधन पर अरुण यादव ने जताया शोक

Fri Jan 9 , 2026
भोपाल: पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने इंदौर के रालामंडल बायपास पर हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा, मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद […]

You May Like