नयी दिल्ली, 17 सितंबर (वार्ता) अफगानिस्तान ने गुरुवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।
आज यहां अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जदरान ने कहा कि पहले गेंदबाजी करेंगे। उन्होंने कहा कि हम पिछले दो मुकाबलों में स्वयं को टेस्ट करना चाहते थे। विकेट गेंदबाजी के लिए अच्छी लग रही है, हम उन पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे और यह प्रयास करेंगे कि वह अधिक रन न बना पाएं। हम यह सीरीज़ हार चुके हैं लेकिन हम बेहतर क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे। वह सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक हैं, इस प्रारूप में उनका हर पहलू दुरुस्त है। लेकिन हम अपना शतप्रतिश देना चाहते हैं। हमारी टीम में दो बदलाव हैं, गुलबदीन और नूर अहमद नहीं खेल रहे हैं।
वहीं भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे और जैसा ही टॉस उन्होंने जीता मुझे आभास हो गया था कि वह क्या करेंगे। हम स्वयं को टेस्ट करना चाहते थे। हम इस चुनौती की ओर देख रहे हैं। हमारे एकादश में एक बदलाव है, अर्शदीप सिंह की जगह यश ठाकुर आए हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
भारत (एकादश): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर और जसप्रीत बुमराह।
अफगानिस्तान (एकादश): इब्राहिम जदरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल्ला अहमदजई, दरविश रसूली, नूर उल रहमान, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान और फजलहक फारूकी।
