बीएचईएल में विश्वकर्मा जयंती उत्साह से मनाई

भोपाल। बीएचईएल, भोपाल में विश्वकर्मा जयंती उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न विनिर्माण ब्लॉकों एवं एनेक्स में कर्मचारियों ने मशीनों एवं उपकरणों की पूजा-अर्चना और हवन किया।

बीएचईएल, भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने विभिन्न ब्लॉकों द्वारा तैयार की गई झांकियों का अवलोकन किया तथा पूजा-अर्चना में भाग लिया। उन्होंने कर्मचारियों और उनके परिवारों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बीएचईएल के कर्मचारी हर चुनौतीपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने वार्षिक टर्नओवर लक्ष्य हासिल करने के लिए टीम भावना के साथ समान उत्साह और प्रतिबद्धता से कार्य करने का आह्वान किया।

इस वर्ष झांकियों की थीम थी— “भविष्य में भी बीएचईएल—दक्ष, सौर, पवन, जलविद्युत, परमाणु एवं हाइड्रोजन हमारे लक्ष्य।”

समारोह में बड़ी संख्या में कर्मचारी, यूनियन प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बीएचईके-एनआईएस के अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल, आशीष औरंगाबादकर सहित अन्य महाप्रबंधक मौजूद थे।

झांकी प्रतियोगिता की विभिन्न श्रेणियों में एसटीएम और सीआईएम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 5एस श्रेणी में भी पुरस्कार प्रदान किए गए।

Next Post

सीएम डॉ यादव कल नई दिल्ली में सेमिकॉन इंडिया-2026 में होंगे शामिल

Thu Sep 17 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 18 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित सेमिकॉन इंडिया-2026 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव यशोभूमि, नई दिल्ली में स्थापित मध्यप्रदेश राज्य पवेलियन का भ्रमण कर स्वीडिश एवं जापानी प्रतिनिधिमंडलों के साथ वन-टू-वन संवाद करेंगे। इसमें सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश के अवसरों, […]

You May Like