वैशाली : बस और ट्रक की टक्कर में 11 श्रद्धालु घायल

हाजीपुर, 23 फरवरी (वार्ता) बिहार में वैशाली जिले के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह बस और ट्रक के बीच हुयी टक्कर में 11 श्रद्धालु घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बस पर सवार लोग प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान करने के बाद नेपाल के विराटनगर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान गांधी सेतु पाया संख्या 23 के समीप बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना में बस पर सवार 11 श्रद्धालु घायल हो गये। घायलों को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Post

नरेंद्र मोदी का मध्यप्रदेश की धरा पर अभिनंदन - मोहन

Sun Feb 23 , 2025
छतरपुर/भोपाल, 23 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज से प्रारंभ हो रही दो दिवसीय यात्रा के मद्देनजर उनका इस राज्य की धरती पर राज्य की जनता की तरफ से स्वागत किया है। डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा, “आदरणीय […]

You May Like