राशिफल-पंचांग : 04 मार्च 2026

पंचांग 04 मार्च 2026:-

रा.मि. 13 संवत् 2082 चैत्र कृष्ण प्रतिपदा बुधवासरे शाम 4/15, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्रे दिन 7/17, धृति योगे दिन 8/43, कौलव करणे सू.उ. 6/13, सू.अ. 5/47, चन्द्रचार सिंह दिन 1/27 से कन्या, पर्व- होली वसन्तोत्सव, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.

—————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: बुधवार 04 मार्च 2026

वर्ष के प्रारंभ में भवन संबंधी विवाद का सामना करना पड़ेगा, व्यर्थ वाद विवाद से मतभेद बढ़ेगा, वर्ष के मध्य में रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी, व्यापार व्यवसाय में प्रगति होगी, राज सम्मान एवं मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को व्यापार में प्रगतिहोगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को वाहन का सुख प्राप्त होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को मनोबल में वृद्धि होगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को मान प्रतिष्ठा और सम्मान की प्राप्ति होगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक कार्योमें सफलता प्राप्त होगी.

—————————————————

आज का भविष्य: बुधवार 04 मार्च 2026
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, हंसमुख, मिलनसार, अपने कार्य के प्रति सजग रहने वाला ईमानदार होगा. अपने मन की बात दूसरों पर प्रकट नहीं करेगा. मित्रों की संख्या अधिक होगी, किन्तु वास्तविक मित्रों का अभाव रहेगा. दूर दूर घूमने का शौकीन होगा.

—————————————————

मेष– आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा. व्यापार की योजना बनेगी. अतिथि आगमन होगा. निजी दायित्वों की पूर्ति का योग है.

वृषभ- पराक्रम में वृद्धि होगी. नये लोगों के प्रति रूचि रहेगी. अधिक जल्दबाजी न करें. मांगलिक कार्यो में खर्च होगा. परिश्रम अधिक करना होगा.

मिथुन– अपनों के कारण मुश्किल हो सकती है. आय में कमी होगी. कामकाज में बाधा आने का योग है. परिश्रम की अधिकता रहेगी, खर्च अधिक होगा.

कर्क– आज का दिन शुभ एवं अनुकूल रहेगा. सोचे कार्य ठीक ढंग से पूर्ण होंगे. महत्वपूर्ण विचार विमर्श होगा. अतिथि आगमन होगा. प्रसन्नता बनी रहेगी.

सिंह– राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी. सोचे कार्य ठीक ढंग से पूर्ण होंगे. महत्वपूर्ण योजनाओं पर विचार विमर्श होगा. व्यर्थ की चिन्ता रह सकती है.

कन्या– स्वास्थ्य में सुधार होगा. कुछ नये समाचारों की प्राप्ति होगी. व्यापार व्यवसाय में सुधार होगा. मानसिक संतोष बना रहेगा. प्रापर्टी के कार्य बनेंगे.

तुला- सहयोगी आपकी मेहनत का लाभ उठायेंगे. पारिवारिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. सोचे कामकाज में सफलता मिलेगी.

वृश्चिक- शारीरिक सुख एवं पारिवारिक शांति के लिये समय अनुकूल रहेगा. जीवनसाथी के सहयोग से अवरोधों का निवारण होगा. पदोन्नति का योग बन सकते हैं.

धनु- पारिवारिक मित्रों से मुलाकात सुचाद रहेगी. व्यर्थ के वाद विवाद को टालना हितकर रहेगा. वार्ता उपयोगी एवं लाभदायक सिद्ध होगी.

मकर- परिजनों पड़ौसियों का अनायास विवाद हो सकता है. कामकाज बनने का योग है. लाभदायक अवसरों, को हाथ से न जाने दें.

कुम्भ- श्रम साध्य कार्यो में प्रयास करने पर सफलता मिलेगी. प्रवास का योग है. आमोद प्रमोद पर खर्च होगा. आलस्य को त्यागना हितकर रहेगा.

मीन- सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी. मन: स्थिति संतोषजनक रहेगी. भाई से मदद प्राप्ति का योग है. धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी.

—————————————————

व्यापार-भविष्य:

चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से तांबा, पीतल, एवं कपास, सन् की लाईन, पूर्व की तरह चलेगी. गेहॅू, जौ, चना, मोट, मॅूग, ज्वार बाजरा, आदि में नरमी रहेगी. वायदा मार्केट में आज के बने भाव उॅचे व नीचे महत्वपूर्ण साबित होंगे. भाग्यांक 4853 है.

—————————————————

Next Post

इंदौर में खूब मनी रंगों की होली, बच्चों और महिलाओं ने जमकर खेला रंग

Wed Mar 4 , 2026
इंदौर: शहर में रंगों के पर्व होली का उल्लास पूरे दिन देखने को मिला। सुबह से ही मोहल्लों, कॉलोनियों और चौक-चौराहों पर रंग-गुलाल उड़ने लगे। बच्चों और महिलाओं ने जमकर एक-दूसरे को रंग लगाया और खुशियों के इस त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मनाया। हर चेहरा रंगों में सराबोर […]

You May Like