गणेश मंदिर मेला बना प्लास्टिक मुक्त, नगर निगम और मेला समिति ने श्रद्धालुओं का आभार जताया 

बुरहानपुर। बुरहानपुर नगर निगम ने गणपति नाके पर स्थित गणपति मंदिर में संकष्टी गणेश चतुर्थी मेले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए कदम उठाए, प्रवेश द्वार पर पॉलिथीन की जांच की गई और लोगों को जागरूक किया गया। गणपति मंदिर समिति द्वारा प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी मेले का आयोजन किया गया जिसमें मेला समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की थी कि मेला पूर्णरूसिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध रहेगा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं ने भी समिति की अपील को सहयोग करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नही किया गया एवं नगर निगम द्वारा इस मेले में सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव एवं इसके विकल्प के उपयोग का व्यापक प्रचार.प्रसार किया जिससे नागरिको में प्लास्टिक को लेकर जागरूकता दिखाई दी और समिति की अपील,निगम के जागरूकता अभियान एवं नागरिको के सहयोग से यह मेला सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त मेला बना जिसमे नागरिको ने घर से ही पूजा सामग्री को कपड़े की थैली, कागज में लेकर आए और मेले में दुकान लगाने वाले व्यवसायिकों ने भी सहयोग की भूमिका निभाते हुए श्रद्धालुओं को पूजा एवं खाद्य सामग्री कपड़े की थैली,कागज में ही दी।

संकष्टी गणेश चतुर्थी के दिन जिसमे श्री सिधेश्वर गणेश मंदिर मोहना संगम एवं श्री गणेश मंदिर गणपति नाका पर लगे मेले को समिति मेम्बर द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त मेला आयोजित किया गया जिसमें पूजा.सामग्री दुकानदारों ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के जगह पर कपड, बायोडिग्रेडेबल की थैली,कागज.पेपर,नाश्ते, पानी पूरी की दुकानों पर स्टील की प्लेटएचमच्चए जूस की दुकानों पर कांच एवं कागज की ग्लास एवं अन्य दुकानदारों ने भी प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के जगह पर उसके विकल्प कपड़ेएकी कागज.पेपर की थैली का उपयोग किया गयाएसमिति मेम्बर द्वारा बार बार इसके लिए श्रद्धालुओं को अपील भी की जा रही थी,इस मेले में समाज सेविओ द्वारा लगाए गए पानी के स्टॉल पर स्टील के ग्लास का उपयोग किया गयाएश्री सिधेश्वर गणेश मंदिर में स्वच्छता चैयरमेन श्री धनराज महाजन एवं समिति मेम्बर एवं निगम टीम द्वारा दुकानदारों एवं श्रद्धालुओं को संकल्प भी दिलाया गया।

Next Post

पीएनबी की दिल्ली में नई हॉकी एकेडमी का उद्घाटन

Tue Jan 6 , 2026
नयी दिल्ली, 06 जनवरी (वार्ता) पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, ने आज दिल्ली में अपनी नई हॉकी एकेडमी का उद्घाटन किया, जिससे हॉकी को बढ़ावा देने और देश में खेल प्रतिभाओं को निखारने की उनकी पुरानी प्रतिबद्धता की पुष्टि हुई। मुखर्जी नगर में नई […]

You May Like