
ग्वालियर।
मवेशियों के बाड़े में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई, जिससे उसमें बंधी करीब चार लाख रुपए की भैंसों की जिंदा जल जाने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा टेकनपुर इलाके में रात तीन बजे के लगभग घटित हुआ। पीड़ित भैंस मालिक की शिकायत पर पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।
डबरा सिटी थाना क्षेत्र की टेकनपुर चौकी क्षेत्रांतर्गत ग्राम लखिया कॉलोनी निवासी दिनेश पुत्र भगवान सिंह जाटव पेशे से किसान है, जी पशुपालन भी करता है। जिसने पर के जस ही मवेशियों का बाड़ा बना रखा है, जिसमें ठंडक रखने के लिए भूसा व खस की टटिया लगा रखी है, जबकि सुरक्षा के लिए बाहर इसमें लोहे का गेट लगा हुआ है। बीती रात तीन बजे के लगभग अचानक इस बाड़े में आग लग गई।
जिसने भूसे व खस तक पहुंचकर भीषण रूप धारण कर लिया। जिस समय आगजनी की यह घटना हुई, उस वक्त बाड़े में चार भैंसें व दो पड़िया बंधी हुई थी। ग्रामीणों को आग लगने का पता लगा, तो उन्होंने अपने स्तर पर उसे बुझाने
के प्रयास किए, लेकिन आग इतनी भयावह थी, कि उन्हें बाड़े का गेट खोलकर भीतर फंसे मवेशियों को निकालने तक का मौका नहीं मिला। दिनेश व अन्य ग्रामीणों ने मशक्कत कर जैसे तैसे आग पर काबू पाया, किंतु तब तक
बाड़े के भीतर बंधी करीब चार लाख रुपए कीमत को चारों भैसों व दोनों पड़िया की मौत हो चुकी थी।
भैंस मालिक का रो-रोकर बुरा हाल
इस आगजनी की घटना में मवेशियों के जिंदा जल जाने से पूरे गांव में मातम फैला हुआ है, वहीं भैस मालिक दिनेश जाटव का रो रोकर बुरा हाल है। हालांकि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन दिनेश इसे किसी का षड्यंत्र बता रहा है। जिसने इसे लेकर टेकनपुर चौकी पर शिकायती आवेदन भी दिया है, जिस पर पुलिस द्वारा पड़ताल शुरू कर दी गई है।
इनका कहना है
वेलियों के बारे में रात तीन बजे के लगा अचानक आग लग जाने से उसमें की छह जैसों की लिए जल जाने से मौत हो गई है। जैस मालिक की शिकायत पर मामले को संज्ञान में ले लिया गया है
बलवीर सिंह मावई
प्रभारी, टेकनपुर चौकी
