बारिश में धुला पांचवां टी-20, सीरीज 2-2 से बराबरी पर छूटी

बारिश के कारण इस मुकाबला 9-9 ओवर का कर दिया गया था। इस मैच में पावरप्ले 2.4 ओवर का होना था।

इससे पहले आज यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने वर्षा बाधित मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने तेज शुरुआत करने का प्रयास किया। इसी प्रयास में पहले ही ओवर में भारत को अभिषेक शर्मा (छह) रन के रूप में पहला झटका मिला। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये इशान किशन ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज 10 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए (30) रन ठोक डाले। उन्हें तीसरे ओवर में शमार जोसेफ ने आउट किया। सातवें ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर 14 गेंदों में (22) रन बनाकर आउट हुये। आठवें ओवर में शमार स्प्रिंगर ने तिलक वर्मा (आठ) रन को अपना शिकार बना लिया। इसके बाद फिर से आई बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा।

बारिश के कारण खेल रोके जाने के समय भारत ने पांच विकेट पर 118 रन बना लिये थे। नमन धीर छह गेंदों में एक चौका और तीन छक्के उड़ाते हुए (नाबाद 24) रन बना कर क्रीज पर मौजूद थे। बारिश को देखते हुए अम्पयरों ने भारतीय पारी को यही समाप्त करते हुए। डकवर्थ लुईस नियम के तहत अम्पायरों ने वेस्टइंडीज को जीत के लिए पांच ओवरों में 84 रनों का लंक्ष्य दिया। लेकिन बारिश के कारण दोबारा खेल नहीं हो सका और मैच को रद्द घोषित कर दिया गया। वेस्टइंडीज की ओर से कीमो पॉल और शमार स्प्रिंगर ने दो- दो विकेट लिये। शमार जोसेफ ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

श्रीराम की शरण मे आए विभीषण, अंगद ने किया युद्ध घोष श्रीरामलीला का चौदह दिवसीय मंचन के ग्याहरवें दिवस का मंचन किया गया

Sat Oct 17 , 2026
छिंदवाड़ा । श्रीरामलीला का चौदह दिवसीय मंचन के ग्याहरवें दिवस का मंचन किया गया। मण्डल के संरक्षक कस्तूरचन्द जैन ने बताया कि रावण अपने दरबार मे गुप्तचर द्वारा सूचना दी गई कि श्रीराम की सेना ने लंका पर चढ़ाई की योजना बना ली है। यह समाचार सुनकर विभीषण रावण को […]

You May Like