अधिक से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा का उत्पादन करें सभी राज्य: वैष्णव

नयी दिल्ली /भोपाल 24 फरवरी (वार्ता) रेल, सूचना प्रसारण, इलेक्ट्राॅनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश के सभी राज्यों को सोमवार को प्रस्ताव किया कि वे अधिक से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा का उत्पादन करके सतत आपूर्ति सुनिश्चित करें तो रेलवे उनसे अधिक से अधिक बिजली खरीदने के लिए तैयार है।

रेल मंत्री ने मध्य प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश करने वाले उद्यमियों को राज्य से अधिकतम संभव बिजली खरीदने का प्रस्ताव किया और कहा कि मध्य प्रदेश रेलवे को बिजली दे और रेलवे मध्य प्रदेश की सेवा करे।

श्री वैष्णव ने भोपाल में आयोजित वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन सत्र को संबोधित करते हुए यह आह्वान किया। इस मौके पर नीमच में बनने वाले 170 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र से रेलवे के लिए रिकार्ड सस्ती (2 रुपये 15 पैसे प्रति यूनिट की दर) से बिजली खरीद के करार पर हस्ताक्षर किए गए।

श्री वैष्णव ने नयी दिल्ली से वीडियो लिंक के माध्यम से सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि रेलवे ने वर्ष 2030 तक नेट जीरो यानी शून्य कार्बन उत्सर्जन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए रेलवे ने तेजी से 97 प्रतिशत से अधिक ट्रैक का विद्युतीकरण कर लिया है और नये वित्त वर्ष 2025-2026 में शत प्रतिशत विद्युतीकरण कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही रेलवे ने 1500 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा की खरीद के करार किये हैं। आज भी 170 मेगावाट का करार हुआ है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री श्री यादव से निवेदन करते हैं कि मध्यप्रदेश में परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगा सकते हैं तो रेलवे खरीदने के लिए उत्सुक है। उन्होंने कहा कि वह सभी राज्यों से भी निवेदन करेंगे कि वे पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा, जलविद्युत, आदि स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन करें और सतत आपूर्ति के माॅडल पर दे सकें तो रेलवे स्वागत करेगी।

श्री वैष्णव ने मध्य प्रदेश में रेलवे की प्रगति का विवरण देते हुए कहा कि 2014 के पहले राज्य में 29 किलोमीटर रेलवे ट्रैक बिछ पाते थे और अब साल में 223 किलोमीटर ट्रैक बिछाए जा रहे हैं। इस साल बजट में मध्य प्रदेश के लिए रिकार्ड 14745 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

उन्होंने कहा कि 18000 करोड़ रुपये इंदौर मनमाड रेलवे लाइन के लिए, 3500 करोड़ रुपये भुसावल खंडवा खंड पर 3 एवं 4 लाइन बिछाने, प्रयागराज एवं मानिकपुर के बीच तीसरी लाइन बिछाने के लिए आवंटित किये गए हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 80 अमृत स्टेशन विकसित किये जा रहे हैं।

श्री वैष्णव ने कहा कि रेलवे मध्यप्रदेश में एक लाख चार हजार करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। मध्यप्रदेश में 2456 किलोमीटर नये ट्रैक बिछाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री यादव ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कि श्री अश्विनी वैष्णव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सारथी बन कर देश के रथ को विकसित भारत की दिशा में ले जा रहे हैं।

Next Post

मोदीजी ने असम में लगा रखा है जुमलों का कारखाना: खरगे

Mon Feb 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि असम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के रूप में ‘जुमले का कारखाना’ लगा रखा है, जहां सिर्फ झूठ बोला जाता है और जुमले गढ़े जाते हैं। उन्होंने कहा कि श्री विश्व शर्मा सबसे […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।