
जबलपुर। गोरखपुर पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से शराब का जखीरा समेत 2 तलवार जप्त की गई है। पुलिस की घेराबंदी देख भागते समय एक बदमाश गिर गया था और घायल हो गया था।
टीआई नितिन कमल ने बताया कि सूचना मिली कि मांडवा बस्ती टेंडर 2 रामपुर निवासी तनु उर्फ अनुज रैकवार एवं आयुष उर्फ लपरा द्वारा टेंडर 2 स्थित एल 12 खंडरनुमा मकान में भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब रखे हैं, सूचना पर दबिश दी गई, पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, भागते समय आयुष उर्फ लपरा स्लिप होकर गिर गया जिसे मामूली चोट आई, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, तनु उर्फ अनुज रैकवार पिता रमेश रैकवार 24 वर्ष एवं आयुष उर्फ लपरा बिनोदिया पिता मनीष बिनोदिया 21 वर्ष दोनों निवासी मांडवा टेंडर 2 गोरखपुर की तलाशी लेने पर खंडरनुमा मकान के कमरे में 2 तलवार लगभग 63 लीटर देशी शराब मिली।दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट तथा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
लपरा पर 11, तनु पर 8 अपराध है दर्ज
उल्लेखनीय है कि पकड़े गये दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृति के हैं आरोपी तनु उर्फ अनुज रैकवार के खिलाफ पूर्व से हत्या का प्रयास, मारपीट, अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट सहित 8 अपराध व आरोपी आयुष उर्फ लपरा बिनोदिया के हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट सहित पूर्व से 11 अपराध दर्ज हैं।
