एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 19 नवंबर को खुलेगा

अहमदाबाद, 14 नवंबर (वार्ता) एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 19 नवंबर को खुलेगा।

कंपनी की ओर से शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा इसका आईपीओ बुधवार को खुलेगा। एंकर निवेशक बोली लगाने की तिथि बोली/ प्रस्ताव खुलने की तिथि से एक कार्य दिवस पहले, मंगलवार है। बोली/ प्रस्ताव की समाप्ति तिथि शुक्रवार है। प्रस्ताव का प्राइस बैंड 10 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर के लिए 114 से 120 रुपये तक निर्धारित किया गया है। न्यूनतम 125 इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां लगायी जा सकती हैं और उसके बाद 125 इक्विटी शेयरों के गुणजों के लिए बोलियां लगाई जा सकती हैं, जिनका अंकित मूल्य 10 रुपये प्रति शेयर है।

आरंभिक सार्वजनिक पेशकश में 180 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का एक नया निर्गम और पेदांता टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 320 करोड़ तक के इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है।

 

 

Next Post

अप्रत्याशित और पूर्व-निर्धारित नतीजे, सिस्टमैटिक अरेंजमेंट से बिहार में एनडीए को दिलाई जीत: कांग्रेस

Fri Nov 14 , 2025
भोपाल: मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बिहार चुनाव परिणाम “अप्रत्याशित” और “उलझन से भरे” हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी इस परिणाम का विस्तृत मूल्यांकन करेगी। नायक ने दावा किया कि “हमें चुनाव से पहले ही नतीजों […]

You May Like