विधायक ने कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

सलकनपुर। देवीधाम सलकनपुर में 21 दिसंबर को होने वाले केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम को लेकर विधायक रमाकांत भार्गव ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली.

सलकनपुर मंडल बनबीर चंद्रवंशी द्वारा 47 बूथों अंतर्गत सभी 24 पंचायतों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या सलकनपुर पहुंचने का आह्नान किया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर साढ़े तीन बजे देवीधाम सलकनपुर पहुंचेंगे जहां लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत विभिन्न कार्यों का लोकार्पण करेंगे. वहीं करोड़ों की लागत से बन रहे देवलोक का अवलोकन भी करेंगे. इसके अलावा साथ ही कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे. क्षेत्रीय विधायक रमाकांत भार्गव द्वारा शुक्रवार को बैठक ली जिसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ रामगोपाल ट्रेलर, नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, गजराज सिंह, महेश उपाध्याय, अनार सिंह चौहान, मनोहर लाल महेश्वरी, केशव चौहान, प्रेम नारायण मीणा, मुन्ना रघुवंशी, दुर्गेश सोनी, अरविंद दुबे, रेखीराम यादव, जगदीश नाविक, प्रदीप पटेरिया, सुनील गौर, प्रखर नायक, मीडिया प्रभारी संदीप चौहान, पुरुषोत्तम यादव, सुभाष पाल, राम गोविंद तिवारी, जतिन सोनी, विनोद उईके, राजीव शर्मा, हनुमत सिंह राजपूत, मेहरबान सिंह, महेश हरियाले सहित मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग लोक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे.

 

 

Next Post

गर्भपात कराया, 12 लाख व कार की डिमांड कर घर से निकाला

Sat Dec 20 , 2025
जबलपुर: बेलबाग थाना अंतर्गत बडा फूटाताल में दहेज लगी पति ने नवविवाहिता का गर्भपात कराने के 12 लाख रूपये एवं कार की मांग कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने पत्नी को प्रताडि़त करने वाले पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि श्रीमति अंशी ठाकुर […]

You May Like