जबलपुर: बेलबाग थाना अंतर्गत बडा फूटाताल में दहेज लगी पति ने नवविवाहिता का गर्भपात कराने के 12 लाख रूपये एवं कार की मांग कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने पत्नी को प्रताडि़त करने वाले पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि श्रीमति अंशी ठाकुर 27 वर्ष निवासी राधा स्वामी का बडा फूटाताल ने लिखित शिकायत की कि उसका विवाह 7 जून 23 को आयुष ठाकुर निवासी भगवानगंज सागर के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुआ था विवाह में उसके पिता अपनी सामर्थता से नगदी एवं सोने के गहने व गृहस्थी का सामान दिया था लेकिन उसके पति शादी में दान दहेज से खुश नहीं थे.
उससे बोले कि भोपाल में मेरी शादी का रिश्ता हो रहा था भोपाल वाले 25 लाख एवं कार देने के तैयार हो गये थे, किस्मत खराब थी जो तुमसे शादी हो गयी है कहते हुये 12 लाख रूपये एवं कार की मांग करने लगे, उसने अपने पति को समझाया तो कुछ समय ठीक रहा, इसी दौरान वह गर्भवती हो गयी थी, 25 अगस्त 23 को उसके पेट में दर्द होने से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर से इलाज कराये, कुछ दिन उसे पति ने उसे रात में दूध में कोई पावडर मिला कर दिया बोले कि ताकत की दवा है बच्चा स्वास्थ्य रहेगा, कुछ दिन बाद उसका स्वास्थ्य खराब हो गया, जिसकी जानकारी उसकी सास ने उसके माता पिता को दी थी.
उसके माता पिता ने जबलपुर में उसका इलाज कराया जहां डाक्टर ने चैकप किया रिपोर्ट आने के बाद डाक्टर ने बताया कि आपने कुछ दवा खाई है जिससे आपका गर्भपात हो गया है। उसने पति से पूछा कि दूध में क्या मिलाकर पिलाये हो तो पति बाम्बे जाने का बहाने करके चला गया, वह अपने माता पिता के साथ रह रही थी जनवरी 2024 मेे पति उसे समझाकर ससुराल ले गया फिर 1-2 माह बाद ससुराल वाले उसे पुनः दहेज के लिये प्रताडि़त करने लगे, पति उसके साथ मारपीट करने लगा, कुछ समय बाद उसकी तबियत खराब होने से 26 मई 24 केा पति उसे मायके छोड़कर चले गये, उसने एवं उसके परिवार वालों से ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किये लेकिन पति एवं ससुराल वालों ने उसे साथ में रखने से मना कर दिया।
