बुदनी। शासकीय सांदीपनि विद्यालय सहित जिले के समस्त सांदीपनि विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट शिक्षकों को गुजरात शैक्षणिक भ्रमण का अवसर प्रदान किया गया. यह भ्रमण लोक शिक्षण संचालनालय की संयुक्त संचालक संगीता ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुआ. इस दौरान सोमनाथ मंदिर, आईआईएम अहमदाबाद, साबरमती आश्रम, साइंस सिटी, अक्षरधाम मंदिर, अमूल डेयरी आनंद, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी तथा सरदार सरोवर बांध सहित प्रमुख शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का अवलोकन किया गया. शासकीय सांदीपनि विद्यालय बुदनी से उच्च शिक्षिका अनुपमा दुबे तथा कक्षा 10वीं के विद्यार्थी सुंधाशु पटेल एवं नैनसी कीर को भ्रमण हेतु चयनित किया गया. जिले के दल का नेतृत्व अनुपमा दुबे एवं दल प्रभारी प्राचार्य हरीश बारिया ने किया. भ्रमण से लौटने पर अधिकारियों तथा विद्यालय परिवार द्वारा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया गया.
