क्यारी से कट-फ्लावर तक: गुलाब प्रदर्शनी में दिख रहा हुनर का रंग

अशरफ अली

भोपाल: राजधानी का गुलाब उद्यान कल 11 जनवरी तक केवल सैर का स्थल नहीं, बल्कि गुलाब उत्पादकों की मेहनत, नवाचार और सौंदर्य-बोध का जीवंत मंच के रूप में दिखाई देगा। उद्यानिकी विभाग और मध्यप्रदेश रोज सोसायटी के संयुक्त आयोजन में हो रही गुलाब प्रदर्शनी इस बार प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ गुलाब उत्पादन की संभावनाओं को भी सामने ला रही है।

भोपाल और आसपास के लगभग 40 किलोमीटर क्षेत्र में विकसित गुलाब उद्यानों को प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। बड़ी मात्रा में उत्पादन करने वाले उत्पादकों ने 6 जनवरी तक ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किए। इसके बाद 7 और 8 जनवरी को चयनित उद्यानों का निरीक्षण किया गया।

9 जनवरी को घरों में गमलों में उगाए गए गुलाब आमजन के लिए प्रदर्शित किए गए, जबकि आज 10 जनवरी को कट-फ्लावरों की भव्य प्रस्तुति की जा रही है। प्रदर्शनी का औपचारिक शुभारंभ आज होगा और 11 जनवरी को श्रेष्ठ गुलाब उत्पादकों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Next Post

दिगंबर जैन पंचायत कमेटी चुनाव में कांटे की टक्कर,कल होगा अध्यक्ष का चयन

Sat Jan 10 , 2026
भोपाल: राजधानी की प्रतिष्ठित दिगंबर जैन पंचायत कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए इस बार मुकाबला रोचक हो गया है। चुनाव कल 11 जनवरी को होंगे, जिसमें आलोक जैन पंचरत्न और पंकज सुपारी आमने-सामने हैं। दिगंबर जैन पंचायत कमेटी शहर का सबसे मजबूत सामाजिक संगठन मानी जाती है, जिसके 6535 […]

You May Like