दिगंबर जैन पंचायत कमेटी चुनाव में कांटे की टक्कर,कल होगा अध्यक्ष का चयन

भोपाल: राजधानी की प्रतिष्ठित दिगंबर जैन पंचायत कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए इस बार मुकाबला रोचक हो गया है। चुनाव कल 11 जनवरी को होंगे, जिसमें आलोक जैन पंचरत्न और पंकज सुपारी आमने-सामने हैं। दिगंबर जैन पंचायत कमेटी शहर का सबसे मजबूत सामाजिक संगठन मानी जाती है, जिसके 6535 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। समिति में फिलहाल महिला सदस्यों को मतदान का अधिकार नहीं है।

आलोक जैन पंचरत्न पहली बार अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि पंकज सुपारी 2012 में अध्यक्ष रह चुके हैं और 2015 में पराजित हुए थे। आलोक जैन ने आचार्य विद्यासागर जी महाराज की परिकल्पना से जुड़े जिनालय, धर्मशाला व हॉस्टल निर्माण को समयबद्ध पूरा करने का लक्ष्य रखा है।चुनाव के लिए चौक जैन मंदिर, झिरनों का मंदिर, जवाहर चौक मंदिर और एमपी नगर जैन मंदिर में मतदान होगा।

Next Post

मुझे पूर्ण विश्वास है, बिटिया अनामिका एक दिन विख्यात चिकित्सक बनेगी : सीएम डॉ यादव

Sat Jan 10 , 2026
भोपाल: सीएम डॉ मोहन यादव ने सीधी से लौट कर आज एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि कल सीधी प्रवास के दौरान बिटिया सुश्री अनामिका बैगा ने पढ़ाई में मदद हेतु अनुरोध किया था। जानकारी प्राप्त करने पर यह संज्ञान में आया कि अनामिका अभी NEET की तैयारी कर रही […]

You May Like

मनोरंजन