वियतनाम में एक भोजनालय में आग लगने से दो लोगों की मौत

हनोई, 24 मार्च (वार्ता) दक्षिणी वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर में सोमवार रात एक शाकाहारी भोजनालय में आग लगने से एक महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई।

वियतनाम न्यूज़ एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब आग लगी तो पीड़ित सो रहे थे।

स्थानीय दैनिक वीएन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एक पड़ोसी ने बताया कि घटना के समय भोजनालय बंद था और द्वार के सामने कई टेबल, कुर्सियाँ और कांच की अलमारियाँ रखी थीं, जिससे बाहर निकलने में दिक्कत हो रही थी।

अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

Next Post

सहायक प्रोफेसर पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप

Tue Mar 24 , 2026
सतना : चलती बस में महिला के बगल में बैठकर अश£ील हरकतें करने जैसे गंभीर आरोप से अमरपाटन स्थित शासकीय महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर पर लगाए गए हैं. इस संबंध में महिला द्वारा थाने में लिखित शिकायत की गई है. जिसके आधार पर पुलिस द्वारा सहायक प्रोफेसर के विरुद्ध प्रकरण […]

You May Like

मनोरंजन