सहायक प्रोफेसर पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप

सतना : चलती बस में महिला के बगल में बैठकर अश£ील हरकतें करने जैसे गंभीर आरोप से अमरपाटन स्थित शासकीय महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर पर लगाए गए हैं. इस संबंध में महिला द्वारा थाने में लिखित शिकायत की गई है. जिसके आधार पर पुलिस द्वारा सहायक प्रोफेसर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे सतना से अमरपाटन जाने के लिए बस में सवार हुई. रास्ते में भटनवारा के निकट बस के पहुंचने पर जब महिला के बलग की सीट खाली हो गई तो वहां पर एक व्यक्ति आकर बैठ गया. महिला के अनुसार बगल में बैठने के बाद उक्त द्वारा महिला के साथ अश£ील हरकते की जाने लगीं.

यह देख महिला ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया. बस जैसे ही अमरपाटन पहुंची वैसे ही महिला ने थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत कर दी. बताया गया कि महिला के साथ अश£ील हरकत करने वाला कोई और नहीं बल्कि अमरपाटन शासकीय महाविद्यालय में बतौर सहायक प्रोफेसर पदस्थ और रसायन विज्ञान के विभागध्यक्ष डॉ. आलोक सिन्हा थे. महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा सहायक प्रोफेसर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी गई. गौरतलब है कि सप्ताह भर पहले ही अमरपाटन कॉलेज में सेशनल कॉपी न जमा करने और छात्राओं के साथ अभद्रता के आरोप भी सहायक प्रोफेसर पर लगे थे. उस दौरान वहां के प्राचार्य द्वारा यह स्वीकार किया गया था कि उक्त सहायक प्रोफसर द्वारा इससे पहले ही शिकायतें मिल चुकी हैं. लेकिन सोमवार को सामने आए गंभीर आरोप ने कालेज प्रबंधन के सामने सनसनी फैला दी.

Next Post

कोलंबिया में सैन्य विमान दुर्घटना में 66 सैनिकों की मौत

Tue Mar 24 , 2026
बोगोटा, 24 मार्च (वार्ता) कोलंबिया के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत पुटुमायो में सोमवार को हुए एक सैन्य विमान दुर्घटना में 66 सैनिकों की मौत हो गयी। कोलंबिया की सेना ने कहा नए आंकड़ों के मुताबिक विमान में 128 लोग सवार थे, जिनमें से 57 घायल हो गए, चार लापता हैं और एक […]

You May Like