कोलंबिया में सैन्य विमान दुर्घटना में 66 सैनिकों की मौत

बोगोटा, 24 मार्च (वार्ता) कोलंबिया के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत पुटुमायो में सोमवार को हुए एक सैन्य विमान दुर्घटना में 66 सैनिकों की मौत हो गयी।

कोलंबिया की सेना ने कहा नए आंकड़ों के मुताबिक विमान में 128 लोग सवार थे, जिनमें से 57 घायल हो गए, चार लापता हैं और एक व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ।

सेना ने शुरू में कहा था कि दुर्घटनाग्रस्त हुए परिवहन विमान सी-130 हरक्यूलिस में 114 यात्री और 11 चालक दल के सदस्य सवार थे। इस विमान का इस्तेमाल सैनिकों को लाने-ले जाने के लिए किया जाता था।

कोलंबियन वायुसेना के कमांडर कार्लोस सिल्वा ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

 

Next Post

नागार्जुन ने फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की तारीफ की

Tue Mar 24 , 2026
मुंबई, (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन ने फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की तारीफ की है। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को रिलीज हुयी है। इस फिल्म ने दर्शकों और सेलेब्रिटीज का दिल जीत लिया है।नागार्जुन ने भी इस फिल्म की तारीफ की है। नागार्जुन […]

You May Like