दक्षिण कोरिया में तीन जून को होगा राष्ट्रपति चुनाव

सियोल, 08 अप्रैल (वार्ता) दक्षिण कोरिया में पूर्व राष्ट्रपति यून सुक-योल को पिछले सप्ताह पद से हटाये जाने के बाद तीन जून को समय पूर्व राष्ट्रपति चुनाव कराने की तिथि तय की गयी है। कई मीडिया आउटलेट्स ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री हान डक-सू की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में चुनाव की तिथि की पुष्टि की गई, जो श्री यून पर महाभियोग लगने के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्य कर रहे हैं।

चुनाव के दिन को अस्थायी अवकाश के रूप में नामित किया गया था।

श्री यून को नेशनल असेंबली द्वारा उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को बरकरार रखने के चार अप्रैल को संवैधानिक न्यायालय के सर्वसम्मत फैसले के बाद पद से हटा दिया गया था।

कानून के अनुसार राष्ट्रपति को हटाए जाने के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति को 10 दिन के भीतर राष्ट्रपति चुनाव की तिथि निर्धारित करनी होती है, और चुनाव 60 दिनों के भीतर होने चाहिए।

श्री यून ने पिछले साल तीन दिसंबर की रात को आपातकालीन मार्शल लॉ घोषित किया था, लेकिन विपक्ष के नेतृत्व वाली नेशनल असेंबली ने कुछ घंटों बाद ही इसे रद्द कर दिया था।

श्रीर यून के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव 14 दिसंबर को संसद में पारित किया गया था और 26 जनवरी को उन्हें विद्रोह के संदिग्ध सरगना के रूप में दोषी ठहराया गया था।

Next Post

इंडोनेशिया में भूकम्प के तेज झटके, सुनामी की चेतावनी नहीं

Tue Apr 8 , 2025
जकार्ता, 08 अप्रैल (वार्ता) इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत आचे में मंगलवार तड़के भूकम्प के तेज झटके महसूस किये गए। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने बताया कि स्थानीय समयानुसार आज तड़के करीब 02:48 बजे आये भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 मापी गयी। भूकम्प का […]

You May Like

मनोरंजन