इंडोनेशिया में भूकम्प के तेज झटके, सुनामी की चेतावनी नहीं

जकार्ता, 08 अप्रैल (वार्ता) इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत आचे में मंगलवार तड़के भूकम्प के तेज झटके महसूस किये गए।

देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने बताया कि स्थानीय समयानुसार आज तड़के करीब 02:48 बजे आये भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 मापी गयी। भूकम्प का केंद्र सिम्यूलु रीजेंसी में सिनाबंग शहर से 62 किमी दक्षिण-पूर्व में समुद्र तल से 30 किमी नीचे था। फिलहाल, सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी जोपान ए ने बताया कि सबसे अधिक भूकम्प प्रभावित क्षेत्र सिम्यूलु रीजेंसी में जान-माल की हानि नहीं हुई है।

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

Tue Apr 8 , 2025
नई दिल्ली 08 अप्रैल (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी लौटने और सरकार के इन ईंधनों पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) में दो-दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में […]

You May Like