मुंबई, 25 सितंबर (वार्ता) अनमोल टीवी के शो ‘हमारी राधा’ में रिश्तों के बीच तनाव बढ़ गया है। शनाया (वैदेही नायर) ने गैरी (अक्षय म्हात्रे) को राधा (सिमरन कौर) और उसके बीच किसी एक को चुनने के लिए 24 घंटे का समय दिया है।राधा शनाया को घर से जाने के लिए कहती है और उसका सामान बाहर फेंक देती है। इसके बाद शनाया गैरी के सामने शर्त रखती है कि वह 24 घंटे में फैसला करे। दबाव में गैरी वकील से मिलकर राधा को तलाक देने की बात करता है, जिसे सुबोध सुन लेता है।
इस बीच तनाव के कारण गैरी को पैनिक अटैक आ जाता है।
राधा उसकी तबीयत को लेकर चिंतित रहती है, लेकिन गैरी शनाया से मिलने के लिए चला जाता है। वह तलाक के कागज लेकर शनाया से मिलता है और उसके साथ रहने का वादा करता है। अब देखना है कि राधा को गैरी के फैसले की सच्चाई कब पता चलती है और क्या गैरी अपने परिवार को छोड़कर शनाया को चुनता है। ‘हमारी राधा’ हर रात 9:30 बजे अनमोल टीवी पर प्रसारित होता है।

