जबलपुर: कछपुरा स्थित लगभग साढ़े तीन हजार वर्गफुट शासकीय सीलिंग की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अधारताल तहसील के राजस्व अमले ने शुरू कर दी है। सीलिंग की भूमि पर हुए अतिक्रमण का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा जेसीबी मशीनों की सहायता से हटा दिया गया है, शेष अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही मंगलवार को भी जारी रहेगी।
तहसीलदार अधारताल से मिली जानकारी के अनुसार इस भूमि पर आजाद चौक निवासी मनीष गुप्ता द्वारा अतिक्रमण कर भवन (गणेश मंडपम) का निर्माण किया गया था। उन्हें पूर्व में न्यायालय तहसीलदार अधारताल द्वारा नोटिस जारी कर इस भूमि से स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये गये थे। निर्देश की अवहेलना करने पर अधारताल तहसील के राजस्व अमले द्वारा अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही प्रारंभ की गई।
Next Post
फ्लाईओवर मामले में कार्य योजना प्रस्तुत करने सरकार को मिला समय
Tue Sep 1 , 2026
जबलपुर: घमापुर से अंबेडकर चौक तक फ्लाईओवर निर्माण किये जाने की मांग करते हुए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी थी। याचिका की सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ फ्लाईओवर निर्माण के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करने समय प्रदान करने का आग्रह किया गया। हाईकोर्ट में कार्यवाहक चीफ […]

You May Like
-
2 years ago
सराव नदी में चल रहा था रेत का अवैध उत्खनन-परिवहन
-
1 year ago
आखिर इस हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है?