जिम्बाब्वे की महिला टीम ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया

आज यहां जिम्बाब्वे की महिला टीम की कप्तान जोसेफीन अंकोमो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा पिछले मैच में हमने अच्छी शुरुआत की थी इसलिए हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। हमें आज स्ट्राइक रोटेट करने पर ध्यान देना होगा। अगर हम अपने प्रोसेस को फॉलो करते हैं तो हम पहले मैच जैसा ही प्रदर्शन (गेंदबाज़ी में) करने में सफल होंगे। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।

वहीं भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मांधना ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। हम पिछले मैच में बल्लेबाजी में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे लेकिन हम इस मुक़ाबले में इसमें सुधार करने का प्रयास करेंगे। पिछले मुक़ाबले की तुलना में अलग परिस्थिति नहीं है। हमारी टीम में भी कोई बदलाव नहीं है।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

भारत (एकादश): स्मृति मांधना (कप्तान), शेफ़ाली वर्मा, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़।

जिम्बाब्वे (एकादश): कुहलीज़ एंडलोहवु, बीलव्ड बीजा, मॉडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), शारने मेयर्स, नाइशा ग्वानज़ुरा, मिशेल मावुंगा, चिपो मुगेरी-टिरीपानो, जोसेफ़ानी अंकोमो (कप्तान), फ़्रांसिस्का चिपारे, टेंडाई मुकेशा और ओलिंडा चारे।

Next Post

नाहरगढ़ में एकादशी पर निकलेगा भव्य चल समारोह, दशहरे के दुसरे दिन विजय एकादशी पर्व माननें की अनुठी परंपरा

Sun Oct 18 , 2026
मंदसौर/नाहरगढ़। किसी नगर की पहचान केवल उसकी इमारतों और सड़कों से नहीं, बल्कि उसकी समृद्ध संस्कृति, धार्मिक आस्था और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं से होती है। मंदसौर जिले के नाहरगढ़ में दशहरे के दूसरे दिन एकादशी (ग्यारस) पर निकलने वाला झांकियों का भव्य चल समारोह इसी गौरवशाली विरासत […]

You May Like