भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से गुरुवार को दो नई फ्लाईट शुरू की है. यह फ्लाईट गर्मी के सीजन को देखकर यात्रियों के दवाब को कम करने के लिए की गई. यह दोनों में एक नवी मुंबई के लिए और दूसरी नई दिल्ली के लिए शुरू की गई है. यह दोनों फ्लाईट पूर्व से संचालित हो रही फ्लाइट के अतिरिक्त शुरू की गई हैं. जिससे राष्ट्रीय राजधानी के साथ संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा तथा यात्रियों को बेहतर सुविधा और लचीलापन प्राप्त होगा. यह फ्लाईट प्रतिदिन रात्रि में संचालित होगी जिसका आगमन 20:10 बजे एवं प्रस्थान 20:50 बजे रहेगा. जिससे यात्रियों को मुंबई महानगरीय क्षेत्र तक सुगम पहुंच मिलेगी. समर शेड्यूल-2026 के तहत कुछ फ्लाईटों के समय में भी परिवर्तन किया गया है. जैसे कि दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु एवं अहमदाबाद के लिए फ्लाईट के आगमन एवं प्रस्थान समय को पुनर्निर्धारित किया गया है, उल्लेखनीय है कि दिल्ली के लिए अब एक से अधिक फ्लाईट उपलब्ध होंगी, जैसे प्रात: 06:30 बजे, 07:55 बजे, दोपहर 12:05 बजे, सायं 16:20 बजे तथा रात्रि 19:00 बजे एवं 20:25 बजे प्रमुख हैं.
