​विधायक राय के मार्गदर्शन में हनुमान फाटक पर हुआ सुंदरकांड, पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना

सीहोर। हनुमान फाटक मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक सुदेश राय एवं समाजसेवी अरुणा राय के मार्गदर्शन में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और और महाआरती का आयोजन किया गया.

विधायक सुदेश राय और समाजसेविका श्रीमती अरुणा राय ने पीएम नरेंद्र मोदी की दीर्घायु और निरंतर प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल जारी रहने के लिए प्रार्थना की. कार्यकर्ताओं के मध्य विधायक सुदेश राय ने कहा कि लोकतांत्रिक इतिहास में आज एक गौरवशाली अध्याय जुड़ गया है. प्रधानमंत्री ने देश के सबसे लंबे समय; 4 हजार 399 दिन तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित किया है. यह उपलब्धि केवल समय की नहीं, बल्कि जन के अटूट विश्वास, अथक परिश्रम तथा राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण की मिसाल है. समाजसेवी अरुणा राय ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने देशवासियों में विश्वास जगाया है कि बड़े से बड़ा लक्ष्य भी सामूहिक संकल्प तथा दृढ़ इच्छाशक्ति से प्राप्त किया जा सकता है. भारत विश्व मंच पर जिस आत्मविश्वास के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है, वह दूरदर्शी सोच और निर्णायक नेतृत्व का प्रतिफल है. आयोजन के अंत में लोगों को प्रसाद वितरण किया गया.

 

Next Post

बैटरी व्यापारी का शव ऑफिस में मिला, सिर में लगी गोली

Thu Jun 11 , 2026
ग्वालियर: ट्रांसपोर्ट नगर में बैटरी व्यापारी का शव उनके किराए के गोदाम में ऑफिस में मिला। व्यापारी के सिर में गोली लगी थी और उसके पास 32 बोर की अवैध पिस्टल पड़ी हुई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार शिवम गुप्ता विगत रोज की तरह […]

You May Like

Play sound