पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाने का प्रयास

जबलपुर:खितौला थाना अंतर्गत लखराम मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई झुलसे हुए युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी अभी फरार है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लखराम मोहल्ला निवासी राजकुमार केवट (20) अपने दोस्त सौरभ बर्मन के साथ विसला वंशकार के घर के पास बैठा हुआ था।

इसी दौरान मोहल्ले का ही रहने वाला गुरु कुचबंधिया अपने साथी सौरभ कुचबंधिया के साथ वहां पहुंचा। गुरु के हाथ में प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल था। पुरानी रंजिश का बदला लेने की नीयत से गुरु कुचबंधिया ने अचानक राजकुमार के चेहरे पर पेट्रोल फेंककर आग लगा दी। आग की लपटों से राजकुमार का चेहरा और दोनों हाथों के पंजे बुरी तरह झुलस गए।

Next Post

कॉम्बिंग गश्त से बदमाशों में हड़कंप, 183 फरार वारंटी गिरफ्तार

Fri Aug 28 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त से बदमाशों में हड़कंप मच गया। 183 फरार वारंटी गिरफ्तार किए गए एवं 260 गुण्डे-हिस्ट्रीशीटर की चेकिंग की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के विभिन्न थानों में 95 स्थाई एवं 88 गिरफ्तारी सहित कुल 183 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया और 260 गुण्डा, […]

You May Like

Play sound