भट्टा पर दर्दनाक हादसे के बाद विवाद भड़का: तीन साल के बच्चे की मौत

इंदौर:बाणगंगा क्षेत्र में मिट्टी के भट्टे पर डंपर चालित करते समय तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. हादसे के तुरंत बाद बच्चे के परिजनों और अन्य लोगों ने डंपर चालक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया.पुलिस ने आरोपियों पर गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.घटना भांग्या स्थित बिजेंद्र पाल के भट्टे की बताई गई है.

पुलिस के अनुसार किशोर, डंपर आगे बढ़ा रहा था, तभी वहीं काम करने वाले सुनील अहिरवार का तीन वर्षीय बेटा अकींत अचानक पीछे की ओर दौड़ पड़ा. बच्चा डंपर के पिछले पहिए के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. बच्चे की माँ चीखते हुए दौड़ी और पति सुनील अहिरवार को बुलाया. आरोप है कि सुनील ने गुस्से में किशोर को डंपर से उतारकर गाली-गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया.

इसी दौरान दीपक अहिरवार और दो अन्य लोग भी वहां पहुंच गए. उन्होंने मिलकर किशोर पर लाठी और ईंटों से हमला किया. हमले में किशोर के सिर, कमर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया. मामले में युवराज, सुनील और दीपक सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है और घायल किशोर का उपचार जारी है

Next Post

कटनी-सागर कैश रूट पर बढ़ी हलचल: हवाला- सट्टा-जुआ नेटवर्क के खिलाड़ी आ सकते हैं रडार पर

Wed Nov 19 , 2025
कटनी: कटनी से महाराष्ट्र ले जाई जा रही ₹3.98 करोड़ की भारी नकदी सागर में जब्त किए जाने के बाद अब पूरे मामले के तार अवैध हवाला- सट्टा–जुआ नेटवर्क की ओर मुड़ते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कटनी में सक्रिय कुछ कथित “सट्टा ऑपरेटर” और “कैश मूवमेंट […]

You May Like