केटीआर ने अपने अगंदान करने की ली शपथ

हैदराबाद, 27 मार्च (वार्ता) तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री केटी रामा राव ने गुरुवार को विधानसभा में घोषणा की कि वह अपने अंगदान करने के इच्छुक हैं।

श्री राव की यह घोषणा विधानसभा में अंगदान विधेयक पर चर्चा के दौरान आई, जहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों की ओर से उदाहरण प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

श्री राव ने कहा,“हम लाखों लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं और हमारा कर्तव्य है कि हम उदाहरण प्रस्तुत करें। हमें अपने निर्वाचन क्षेत्रों में अंगदान के बारे में जागरूकता भी पैदा करनी चाहिए।”

श्री केटीआर ने विधानसभा में हस्ताक्षर अभियान शुरू करने के लिए अध्यक्ष जी श्रीकांत रेड्डी से आग्रह भी किया है।

उन्होंने घोषणा की कि वे इस मानवीय कार्य के महत्व को उजागर करते हुए गवाह के रूप में हस्ताक्षर करने वाले पहले व्यक्ति होंगे। उन्होंने कहा,“अंगदान में जीवन को समृद्ध और बचाने की शक्ति है। अगर जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग पहल करते हैं, तो यह दूसरों को भी प्रेरित करेगा।”

Next Post

यादव ने विश्व रंगमंच दिवस पर दी बधायी

Thu Mar 27 , 2025
भोपाल, 27 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विश्व रंगमंच दिवस पर प्रदेश के रंगमंच कलाकारों, कर्मियों और प्रेमियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। डॉ यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर और ग्वालियर में रंगमंच के […]

You May Like