गैस जलाने का भी मन नहीं, बिना पकाए बनाएं ये 4 झटपट लंच रेसिपी

No Cook Lunch Recipes Ideas: वीकेंड पर किचन में ज्यादा वक्त नहीं बिताना चाहते तो ये 4 नो-कुक लंच रेसिपी ट्राई करें। चना सलाद, पनीर रैप, बीन्स बाउल और दही सैंडविच मिनटों में तैयार हो जाते हैं।

No Cook Recipes: सप्ताह के अंत में मन अकसर कुछ भी न करने का होता है। ऐसे में वीकेंड पर अगर किचन में ज्यादा समय नहीं बिताना चाहते हैं, तो हर बार खाना ऑर्डर करना जरूरी नहीं। घर में मौजूद कुछ आसान चीजों से बिना गैस जलाए भी हल्का-फुल्का और भरपेट लंच तैयार किया जा सकता है। ये रेसिपीज आसान है और झटपट तैयार हो जाती है।

1. चना सलाद

Chana Chaat

उबले चने और ताजी सब्जियों से बनने वाला यह सलाद झटपट तैयार हो जाता है। इसमें प्रोटीन और फाइबर भी भरपूर मात्रा में है। इसे बनाने के लिए एक बड़े बाउल में चना, खीरा, टमाटर और प्याज डालें। इसमें नींबू का रस और ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब नमक और काली मिर्च डालें और ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें।


2. पनीर-चटनी रैप

Paneer wrap

अगर लंच में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, जो पेट भी भरे और बनाने में ज्यादा मेहनत भी न लगे, तो पनीर बेस्ट है। इसके लिए तैयार रोटी या टॉर्टिला का इस्तेमाल करें। रोटी पर हरी चटनी अच्छी तरह फैलाएं। इसके ऊपर पनीर, खीरा, टमाटर और लेट्यूस या पत्तागोभी रखें। स्वाद के लिए थोड़ा चाट मसाला छिड़कें। अब रोटी को टाइट रोल करें और तुरंत सर्व करें। इसमें अपनी पसंद की टॉपिंग और ड्रेसिंग को बदलकर हर बार नया स्वाद पा सकते हैं।


3. कॉर्न, एवोकाडो और बीन्स बाउल

beans salad

कॉर्न, बीन्स और एवोकाडो को मिलाकर बनने वाली इस रेसिपी को सलाद की तरह खाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए एक बाउल में स्वीट कॉर्न, बीन्स, एवोकाडो और खीरा डालें। इसमें नींबू का रस, नमक और काली मिर्च मिलाएं। सभी चीजों को हल्के हाथ से टॉस करें और ऊपर से हरा धनिया डालें। इसे सीधे सलाद की तरह खाएं या लेट्यूस के पत्तों में रखकर सर्व करें। इसे प्रोटीन रिच रेसिपी बनाने के लिए इसमें पनीर के टुकड़े भी ऐड किए जा सकते हैं।


4. दही और खीरे का सैंडविच

Sandwich

सैंडविच को हमेशा मेयोनीज या चीज से ही बनाने की जरूरत नहीं। हंग कर्ड और खीरे से भी मिनटों में एक हल्का और फ्रेश सैंडविच तैयार किया जा सकता है, जो आपकी भूख को मिटाने के लिए हेल्दी ऑप्शन है। इस आसान से कर्ड सैंडविच को बनाने के लिए एक बाउल में गाढ़ा दही, हरा धनिया, नमक और काली मिर्च मिलाएं। ब्रेड की एक स्लाइस पर दही का मिश्रण फैलाएं और ऊपर से खीरे की स्लाइस रखें। दूसरी ब्रेड स्लाइस से कवर करें और सैंडविच को तिकोने आकार में काटकर सर्व करें


 

 

Next Post

जबलपुर में कालचक्र वाली काली माता का भव्य नगर आगमन, जयकारों से गूंजा शहर

Sun Oct 4 , 2026
जबलपुर: सिविल लाइन की प्रसिद्ध कालचक्र वाली काली माता का शनिवार को विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ नगर आगमन हुआ। माता के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। जगह-जगह भक्तों ने पुष्प अर्पित कर स्वागत किया और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। नगर भ्रमण के दौरान पूरा […]

You May Like