फिल्म निर्देशक सिंगेतम श्रीनिवास राव का निधन, रेड्डी ने जताया शोक

हैदराबाद, 04 अक्टूबर (वार्ता) प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सिंगेतम श्रीनिवास राव (95) का शनिवार रात चेन्नई के कावेरी अस्पताल में निधन हो गया। वह 94 के थे और पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।

नेल्लोर जिले के उदयगिरि में 21 सितंबर, 1931 को जन्मे सिंगेतम ने रंगमंच से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 1954 में महान निर्देशक के. वी. रेड्डी के सहायक के रूप में फिल्म उद्योग में प्रवेश किया। उन्होंने ‘डोंगा रामुडु’ और ‘मायाबाजार’ सहित कई फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। बाद में वह भारतीय सिनेमा के सबसे प्रयोगधर्मी फिल्म निर्देशकों में शामिल हुए और उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में फिल्में बनाईं।

उनकी चर्चित फिल्मों में ‘संस्कार’, ‘थरम मारिंदी’, ‘पुष्पक विमानम’, ‘अपूर्व सहोदरंगल’, ‘आदित्य 369’, ‘मयूरी’ और ‘भैरव द्वीपम’ शामिल हैं। उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार और नंदी पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान मिले।

प्रयोगधर्मी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले सिंगेतम ने एनीमेशन और मूक सिनेमा के क्षेत्र में भी काम किया। उनकी अंतिम निर्देशित फिल्म ‘सिंगेतम’, जिसका निर्माण नाग अश्विन ने किया था, इस वर्ष 12 जून को रिलीज हुई। उन्होंने 94 वर्ष की उम्र तक फिल्म का निर्देशन कर एक रिकॉर्ड बनाया था।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा में सिंगेतम के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा और उनका निधन फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

जूनियर एनटीआर, देवी श्री प्रसाद और मांचू विष्णु सहित कई फिल्मी हस्तियों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

Next Post

अजय देवगन ने की कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ, कहा - हर मायने में हीरो

Sun Oct 4 , 2026
मुंबई, 04 अक्टूबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ़ करते हुए उन्हें “हीरो” कहा। कैप्टन मच्छार ने फ्लाईदुबई की एक उड़ान में सवार 174 यात्रियों की जान बचाई और एक बड़े हादसे को टाल दिया। देवगन ने एक्स पर शनिवार को एक पोस्ट […]

You May Like