अमित शाह और भाजपा को अंबेडकर के अपमान पर देश से माफी मांगना होगीः पटवारी

दो लाख लोग लेंगे संविधान रक्षा का संकल्प
सभा स्थल पर वरिष्ठ नेताओं के साथ लिया तैयारियों का जायजा

इंदौर: कांग्रेस महू वेटरनरी कॉलेज मैदान पर 27 जनवरी को राहुल गांधी की संविधान बचाओ रैली कर रही है. आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कई नेताओ के साथ सभा स्थल पर पर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे.इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि सभा में लाखों की संख्या में अंबेडकर के अनुयायी और कांग्रेसजन उपस्थित होकर भाजपा के खिलाफ संविधान की रक्षा और सम्मान का संकल्प लेंगे. सभा में दो लाख लोगों के जुटने का दावा किया जा रहा है. पटवारी ने कहा कि अमित शाह ने संसद में खड़े होकर अंबेडकर का जिस तरह अपमान किया वह निंदनीय और देश की 150 करोड़ जनता का, दलितों, शोषितों, आदिवासियों, पिछड़ा वर्ग और हर उस वर्ग का अपमान है.

जो अंबेडकर को अपना भगवान मानती है, उन्हें पूजती है. कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिए संकल्पित है. अमित शाह को अंबेडकर के अपमान पर देश की जनता से माफी मांगनी होगी. महू वेटरनरी कॉलेज मैदान पर होने वाली सभा के लिए चल रही तैयारीयों का निरीक्षण करने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, राष्ट्रीय सचिव संजय दत्त, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक, सत्यनारायण पटेल विधायक विक्रांत भूरिया, प्रभारी रवि जोशी ,विपिन वानखेड़े ,अवनीश भार्गव, जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव ने सभा स्थल का दौरा किया.

देश और प्रदेश के नेता आ रहे
बताया जा रहा है कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान के तहत अभा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी मप्र प्रभारी जितेन्द्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्रीद्वय कमलनाथ एवं दिग्विजयसिंह सहित देश और प्रदेश के कांग्रेस नेता महू आ रहे है. 27 जनवरी को बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की जन्मस्थली महू में सुबह 11 बजे जय बापू-जय भीम-जय संविधान रैली में भाग लेंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश के लाखों अंबेडकर के अनुयायियों और कांग्रेसजनों से रैली में पहुंचने की अपील की है. साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आवास, भोजन, ट्रांसपोर्ट, सत्कार, सहित विभिन्न समिति प्रभारियों से चर्चा की गई. आयोजन एसपीजी की सुरक्षा को ध्यान में रखकर सभा स्थल पर मंच पांडाल, माइक व्यवस्था, पार्किंग, पानी, हेलीपड, सुरक्षा व्यवस्था,मिडिया बॉक्स आदि विषयो पर विस्तार से चर्चा की गई. उक्त जानकारी प्रवक्ता अमित चौरसिया ने दी

Next Post

आईडीए कर रहा 250 साल पुरानी बावड़ी का जीर्णोद्धार

Sat Jan 25 , 2025
2.5 लाख लीटर पानी का संग्रहण इंदौर: आईडीए ग्राम कनाडिया में स्थित अहिल्या बावड़ी का जीर्णोद्धार कर रहा है. जीर्णोद्धार के बाद इस बावड़ी में 2.5 लाख लीटर पानी का संग्रहण हो सकेगा.आईडीए द्वारा अपनी विभिन्न टीपीएस योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है. उक्त योजनाओं में से टीपीएस 5 में […]

You May Like