इंदौर रेलवे स्टेशन बिल्डिंग के निर्माण का कार्य शुरू

इंदौर: शहर में नए रेलवे स्टेशन बिल्डिंग के निर्माण का कार्य शुरु कर दिया गया है. पहले चरण में नए भवन निर्माण पर 412 करोड़ खर्च होगा, जिसमें 8 मंजिला इमारत खड़ी होगी. सांसद द्वारा भूमिपूजन कर विधिवत निर्माण कार्य  शुरू कर दिया गया.पहले चरण के लिए 435 करोड़ रुपए मंजूर किए गए थे. रेल मंत्रालय ने टेंडर जारी किए और नई स्टेशन बिल्डिंग के लिए 412 करोड़ रुपए का विभाग को टेंडर मिला, जिसे मंजूर कर दिया गया.

इंदौर रेलवे स्टेशन और बिल्डिंग निर्माण का ठेका मोंटी कार्लो लिमिटेड को दिया गया है. उक्त कंपनी पश्चिम बंगाल की है और रेलवे स्टेशन निर्माण कार्य करती है. आज सांसद शंकर लालवानी ने पहले चरण में स्टेशन बिल्डिंग और नए प्लेटफार्म निर्माण का भूमिपूजन किया. निर्माण कंपनी ने पार्सल भवन से टिकट घर तक 60 मीटर के क्षेत्र में काम शुरू कर दिया है. नई बिल्डिंग तल मंजिल सहित आठ मंजिला इमारत होगी.

स्टेशन भवन में अंडर ग्राउंड पार्किंग होगी, जिसमें 500 कारें खड़ी हो सकेगी.सांसद शंकर लालवानी ने भूमिपूजन के बाद कहा कि नई बिल्डिंग निर्माण का काम 2.5 साल में पूरा होगा. यह पहला चरण है. दो चरणों में शेष विकास कार्य होंगे, को करीब 600 से 700 करोड़ रुपए से किए जाएंगे. प्लेटफार्म नंबर एक से निर्माण की शुरुआत हो गई है. नई बिल्डिंग तीन अलग अलग हिस्सों में बनेगी. इस दौरान यात्रियों के सुविधाओ का पूरा ध्यान और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जा रही है. वहीं सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए तल मंजिल, पहली दूसरी मंजिल का काम पहले कर सुचारू रूप से संचालन हो, इसकी व्यवस्था की जाएगी.
कई ट्रेनों का संचालन लक्ष्मीबाई नगर से
नई बिल्डिंग निर्माण के दौरान रेल विभाग सिटी स्टेशन से चलने वाली कई ट्रेनों को लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से भी संचालित करेगा. इससे यात्रियों को परेशानी होगी, लेकिन कुछ समय बाद बड़ी सुविधा भी मिलेगी.
नई रेलवे स्टेशन बिल्डिंग निम्न सुविधाएं होगी…
– स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण 2.5 वर्ष होगा पूरा
– मोंटी कार्लो कंपनी लिमिटेड करेगी निर्माण
– बिल्डिंग की लागत 412 करोड़ रुपए
– 16 एस्केलेटर और 30 लिफ्ट होगी स्टेशन पर
– 1277 दिन या 42 महीने में होगा काम पूरा
– 12 हजार स्म्ेयर मीटर में 500 कारों के लिए पार्किंग
– सेपरेट डिपार्चर और अराइवल की सुविधा
– जी+ 7 मंजिला होगी नई बिल्डिंग
– 22 डिब्बों की ट्रेन के लिए 4 प्लेटफार्म
– टोटल इंदौर रेलवे स्टेशन का विकास 1 हजार करोड़ से
– दूसरी मंजिल पर होगा फूड प्लाज़ा
– रेल पार्सल भवन जी+1 का बनेगा
– स्टेशन ओर भवन का काम तीन अलग अलग पार्ट में होगा।

Next Post

मुफ्त योजनाओं ने जनता में संघर्ष का माद्दा ख़त्म कर दिया

Wed Jul 16 , 2025
इंदौर:वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक पंकज शर्मा ने कहा कि राशन योजना, लाड़ली बहना, आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना, स्कूली बच्चों को भोजन जैसी मुफ्त की योजनाओं ने आम जनता में संघर्ष का माद्दा ख़त्म कर दिया है.श्री शर्मा स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के रूबरू कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों से चर्चा कर […]

You May Like