टॉप 10 प्रगणकों को निगमायुक्त ने किया सम्मानित

सतना। प्रथम चरण की जनगणना 2027 का कार्य शतप्रतिशत पूर्ण करने और उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों को शुक्रवार को निगमायुक्त शेर सिंह मीणा द्वारा सम्मानित किया गया।

निगम क्षेत्र अंतर्गत जोन क्रमांक 01 के बेस्ट परफार्मेंस अर्थात टॉप 10 प्रगणकों को नगर निगम कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर निगमायुक्त ने कहा कि सभी प्रगणको को इनसे सीख लेना चाहिये की कैसे समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण किया जाए। पुरुस्कार और प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले प्रगणकों में विनय कुमार कनौजिया, सतीश कुमार गुप्ता, अनीता मिश्रा, किरण पाठक, उदयपाल सिंह, शकुंतला चौरसिया, सुरेंद्र कुमार कोल, वर्षा त्रिपाठी, प्रीति कुशवाहा, श्रद्धा सिंह। यह सम्मान समारोह जोन क्रमांक 01 के जोन अधिकारी दीपक बागरी द्वारा आयोजित किया गया।

Next Post

कलेक्टर की सख्त कार्रवाई: रात्रि जन चौपाल में लापरवाही पर आशा और एएनएम की सेवा समाप्त

Sat May 16 , 2026
सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में माडा उपखंड के दूरस्थ ग्राम पंचायत जीर में रात्रि जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों से सीधे संवाद कर गांव की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं तथा अन्य स्थानीय समस्याओं का मौकों पर ही निराकरण करना था। संवाद के दौरान […]

You May Like