स्वानंद किरकिरे भी जुड़े ‘समुक’ से, अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करने की खबर

मुंबई, 06 अक्टूबर (वार्ता) अभिनेता -लेखक स्वानंद किरकिरे के अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘समुक’ से जुड़ने की खबर है। कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बन रही साइंस-फिक्शन एक्शन-सर्वाइवल थ्रिलर में स्वानंद महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ सकते हैं। सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले विपुल अमृतलाल शाह निर्मित और आशीन ए. शाह सह-निर्मित ‘समुक’ की शूटिंग फिलहाल लंदन में चल रही है। फिल्म अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह को 13 वर्ष बाद साथ ला रही है।

बताया जा रहा है कि स्वानंद किरकिरे लंबे समय बाद अक्षय कुमार के साथ फिर काम कर रहे हैं। उन्होंने अक्षय की फिल्म ‘पैड मैन’ में लेखक के तौर पर योगदान दिया था, जबकि ‘चुंबक’ में अभिनय किया था, जिसे अक्षय कुमार ने प्रस्तुत किया था।
फिल्म में स्वानंद के किरदार की जानकारी फिलहाल गोपनीय रखी गई है। सूत्रों के अनुसार, कहानी में उनका किरदार महत्वपूर्ण है और निर्माताओं ने फिल्म की कहानी तथा किरदारों से जुड़े रहस्य को बनाए रखने के लिए कास्ट की भूमिकाओं का खुलासा नहीं किया है। ‘समुक’ में अक्षय कुमार के अलावा रुक्मिणी मैत्रा, विनीत कुमार सिंह, रजत कपूर समेत कई कलाकारों के काम करने की खबर है। स्वानंद की एंट्री से फिल्म की कास्टिंग और भी दिलचस्प हो गई है।

.....

Next Post

खेती-किसानी में समृद्ध मंदसौर विकास के नए आयाम छू रहा : मुख्यमंत्री यादव

Tue Oct 6 , 2026
मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खेती-किसानी और औषधीय फसलों के क्षेत्र में समृद्ध मंदसौर जिला अब विकास के नए आयाम छू रहा है। जिले को ऐटलेन एक्सप्रेस-वे, गांधीसागर चीता प्रोजेक्ट और पशुपतिनाथ लोक जैसी महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। आने वाले समय में मंदसौर-नीमच को एयरपोर्ट सुविधा तथा […]

You May Like