भारत ने टॉस जीता, वेस्टइंडीज पहले करेगी बल्लेबाजी

लखनऊ 06 अक्टूबर (वार्ता) वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृखंला के पहले मुकाबले में भारत ने मंगलवार को यहां टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला है। उनके अलावा रवि विश्नोई,नीतिश कुमार रेड्डी और प्रिंस यादव भी अंतिम एकादश में शामिल नहीं किये गये हैं वहीं वेस्टइंडीज की ओर से अकील हुसैन आज अपना सौवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने जा रहे हैं और ऐसा करने वाले वे इस प्रारूप में चौथे वेस्ट इंडीज खिलाड़ी बन जाएंगे।

पहले गेंदबाजी के फैसले को सही ठहराते हुये भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा , ” इकाना की पिच के बारे में हम नहीं जानते कि यह कैसा खेलेगी मगर लगता है कि गेंदबाजों को इसमें थोड़ा उछाल मिले।” उन्होने कहा कि एशियाई खेलों के थकान भरे सफर के बाद टीम कल ही यहां पहुंची है मगर आज के मैच को लेकर सभी खिलाड़ी पूरी ऊर्जा खर्च करने को तैयार हैं।

उधर, वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा , ” टाॅस जीतने की दशा में मै भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करता। भारत में चेज़ करना ज़्यादा बेहतर होता है। हम बस हालात के हिसाब से ढलना चाहते हैं और हमें यहाँ ऐसा ही करना होगा। हमें खिलाड़ियों के अनुभव का फ़ायदा उठाना होगा और उम्मीद है कि हम यहाँ अच्छा खेलेंगे। हमारे पास गेंदबाज़ी के छह विकल्प हैं और कुछ ऑलराउंडर भी हैं।”

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम एक दिवसीय श्रृखंला 2-1 से अपने नाम कर चुकी है जबकि टी20 सीरीज में आज लखनऊ में उसका पहला मुकाबला है।
टीमे इस प्रकार हैं: भारत – अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर),ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मयंक यादव और अर्शदीप सिंह। वेस्टइंडीज – शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज़, शमर स्प्रिंगर, अकील हुसेन और शमर जोसेफ।

.....

Next Post

अय्यर खिलाड़ियों के कप्तान हैं: लक्ष्मण

Tue Oct 6 , 2026
नयी दिल्ली, 06 अक्टूबर (वार्ता) भारत के हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण ने एशियाई खेलों में पुरुषों के क्रिकेट में गोल्ड मेडल बचाने के बाद श्रेयस अय्यर की लीडरशिप की तारीफ़ की है। उन्होंने कप्तान को “खिलाड़ियों का कप्तान” बताया जो खुद मिसाल बनकर टीम को आगे ले जाते हैं। शनिवार […]

You May Like