
इटारसी। नगर पालिका सीएमओ श्रीमती रितु मेहरा ने कहा कि जिन नागरिकों द्वारा अपनी समग्र आईडी की केवाईसी नहीं की गई है वह अपने परिवार की केवाईसी स्वयं के मोबाइल से अथवा एमपी ऑनलाइन से 29 जून तक करा लें. अन्यथा की स्थिति में उन्हें अनुपस्थित या पलायन अथवा डुप्लीकेट मानते हुए समग्र आईडी को डिलीट कर दिया जाएगा। इसके पश्चात समग्र आईडी धारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
