उफनती नदी में बहे मृतकों के परिजनों से मिले सिंधिया 

बमोरी/फतेहगढ़ में 20 जून की रात्री मे बरसाती, कोहन उफनती नदी मे बहे तीन युवकों की मृत्यु हो गई थी शुक्रवार को क्षेत्रीय सांसद केंद्रीय मंत्री सिंधिया फतेहगढ़ क्षेत्र के निवेरी, मृतक सागर, करण अहिरवार के घर पहुंचे परिजनों के साथ शोक सांत्वना व्यक्त कर ढांढस बंधाया, पिता हीरालाल को शासन द्वारा स्वीकृत आर्थिक सहायता के दस्तावेज सौंपे फतेहगढ़ निवासी मृतक गोलू घेंघट,(बाल्मीकि)के घर भी सिंधिया पहुंचे जहां इकलौते पुत्र की शोक की लहर में डूबे परिवार से मिल दुख जताया ओर मृतक के परिवार को हर प्रकार से सहायता संभल देते हुए आश्वस्त किया। साथ ही आर्थिक संभल स्वीकृत राशि पत्र भी सौंपा फतेहगढ़ में 22 जून मध्य रात्रि अचानक आई बाढ़ के कारण जल बराव से कई घरों में भारी नुकसान हुआ था जिससे कई घरों ओर दुकानों में नुकसान सामने आया था। फतेहगढ़ पंचायत भवन में लगे शिविर मे

डोबरा रोड पर सड़क किनारे निवास कर रहे अगरिया समाज के परिवार पूरी तरह बेसहारा हो गए है समाज के लोगों ने आवेदन सौंपते हुए आर्थिक सहायता ओर किसी अन्य जगह विस्थापन की मांग केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखी।

Next Post

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पाँच ग्राम पंचायत सचिवों को किया निलंबित

Fri Jun 27 , 2025
रीवा।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने पाँच लापरवाह ग्राम पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं. जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत खेत तालाब एवं डगवेल रिचार्ज निर्माण, मनरेगा योजना में श्रमिकों के नियोजन तथा आवास योजना के हितग्राहियों की ई […]

You May Like