होल्कर स्टेडियम में आज होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला, जानें कैसी है पिच और मौसम का मिजाज

इंदौर, भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला आज इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरु होगा। 5 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है।

  • भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मैच आज।
  • इंदौर में आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।
  • भारत ने 2017 में इसी मैदान पर 260 रन बनाए थे।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और अहम मुकाबला आज यानी रविवार, 11 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। फिलहाल 5 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है।

आज होने वाले मैच में बड़े स्कोर बनने की उम्मीद जताई जा रही है। भारतीय क्रिकेट टीम ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इसी मैदान पर टी-20 में 260 रन बनाए थे। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे है की आज भी बड़ा स्कोर बन सकता है।

ऐसा रहा दोनों टीमों के बीच का मुकाबला
भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच अब तक 33 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें भारत ने कुल 21 मुकाबले जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को 11 में जीत मिली है तो वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है।

अगर हम इन आंकड़ों के अनुसार, देखें तो भारतीय टीम का पलड़ा काफी भारी नजर आ रहा है, लेकिन टी-20 फार्मेंट एक गेम है जो पलभर में मैच का पासा पलट जाता है क्योंकि पिछले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची में 249 रन बनाएं थें बावजूद वेंस्टइंडीज ने इस बड़ें स्कूर को आसानी पूर्वक हासिल कर लिया।

बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच
मध्यप्रदेश के इंदौर का होल्कर स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए जाना जाता है। यहां छोटी बाउंड्री के चलते चौके-छक्के आसानी से लगते हैं। इससे पहले पिछले 3 वनडे मैचों में यहां 399, 385 और 337 रन के स्कोर बने हैं।

इस मैदान पर दर्शकों को बड़ें स्कोर देखने को मिल सकते है। आज होने वाले मुकाबले में चौकों-छक्कों की बरसात भी हो सकती है और मुकाबले में कई रिकॉर्ड भी बन सकते है। आज होने वाला तीसरा मुकाबला जीतकर दोनों टीमें सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी।

आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार, आज, 11 अक्टूबर को इंदौर में मौसम साफ रहेगा। इस दिन न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। विभाग के मुताबिक, बारिश की संभावना नहीं है। दिन में तेज धूप रहने की उम्मीद है, जबकि रात में आसमान साफ रह सकता है।

उत्तर-पश्चिम दिशा से 5 से 6 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। हवा में नमी का स्तर लगभग 41 प्रतिशत रह सकता है। दिन के समय मौसम गर्म और अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, शाम को तापमान में गिरावट आने से खिलाड़ियों को कुछ राहत मिल सकती है।

Next Post

बिना लाइसेंस चल रहा संजीवन मेडिकल्स सील, जांच करने पहुंचीं महिला ड्रग इंस्पेक्टर से बदसलूकी

Sun Oct 11 , 2026
ग्वालियर:संजीवन चिकित्सालय से जुड़े संजीवन मेडिकल्स पर बिना वैध ड्रग लाइसेंस के दवाओं का क्रय-विक्रय करने और औषधि निरीक्षक को जांच से रोकने पर कार्रवाई की गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने फर्म को जारी दोनों औषधि विक्रय लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए मेडिकल स्टोर परिसर को […]

You May Like