कुआ भी देने लगी है जवाब, नगर परिषद सरई के वार्ड क्रमांक 11 का मामला
सरई : सरई नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 11 श्यामा प्रसाद मुखर्जी शिवगढ़ के चोर्हरा टोला में अभी से पेयजल संकट गहराने लगा है। नगर परिषद सरई के वार्ड क्रमांक 11 में चोर्हरा टोला के रहवासी शुद्ध जल पीने के लिए परेशान होन लगे हैं। ऐसा ही मामला शिवगढ़ के चोर्हरा टोला में देखने को मिल रही हंै। चोर्हरा टोला से निवासी रमेश जायसवाल ने बताया कि हमारे पास पानी पीने के लिए केवल एक पुराना कुआं है।
जिसकी गहराई लगभग 40 से 45 फिट है। फिर भी कुएं में पानी केवल 3 फिट है। जहां बाल्टी से निकालने पर गंदा-मटमैला पानी आ रहा हैं। उसी पानी को हम पीने के लिए मजबूर हैं। जो हमारे स्वास्थ्य को खराब कर रहा हैं। हमारे संवाददाता द्वारा रमेश जायसवाल से पूछा गया कि आपने इस समस्या को अपने वार्ड पार्षद को बताएं।
तो उन्होंने कहा पार्षद बोलते हैं कि हो जाएगा, हो जाएगा और अभी हाल ही में हैंडपंप खनन के लिए सरकारी गाड़ी आई थी तो वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि महिपाल सिंह एक निजी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से रामकुमार प्रजापति निवासी शिवगढ़ के घर के पीछे खनन करा दिया गया है। हम गरीब हैं निजी पानी की व्यवस्था बनाने में सक्षम नही हैं। उसने प्रशासन से अपने घर के आसपास हैंडपंप खनन कराने की मांग की है।
