
बड़े महानगरों से लेकर उत्तर भारत के प्रमुख केंद्रों तक फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यश की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस को फिल्म की प्रमुख खूबियों में गिना जा रहा है। खास बात यह है कि बॉलीवुड में औपचारिक डेब्यू किए बिना ही यश ने हिंदी दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाई है और ‘टॉक्सिक’ की सफलता इसे और मजबूत करती दिख रही है। फिल्म के हिंदी संस्करण ने पहले दिन 55.40 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया था। इसके बाद भी फिल्म की रफ्तार कायम रही और चार दिनों में ही यह 100 करोड़ रुपये नेट क्लब में शामिल हो गई। ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म का निर्माण वेंकट के. नारायण ने केवीएन प्रोडक्शंस और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले किया है। ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है।
