तीन महीने से फरार दो गौ-तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। ईंटखेड़ी थाना पुलिस ने गौवंश तस्करी के मामले में फरार दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी करीब तीन महीने से फरार चल रहे थे.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तीन माह से फरार आरोपियों की पहचान बन्नू उर्फ बन्ने खाँ, निवासी ग्राम मायखेडी विदिशा और शाहरूख निवासी शमशाबाद विदिशा को लांबाखेड़ा से गिरफ्तार किया गया. आरोपियों को कोर्ट में भी पेश किया गया.

जानकारी के मुताबिक 11 नवबंर 2025 को फरियादी भगवत अहिरवार निवासी ग्राम चांदपुर ने सूचना दी. भगवत ने पुलिस को बताया कि तरावली-करदई मार्ग से पिकअप वाहन में अवैध रूप से गौवंश भरकर ले जाया जा रहा है. सूचना पर थाना ईटखेड़ी पुलिस टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से घेराबंदी की. उसी दिन सुबह के समय दोनों संदिग्ध वाहन आते दिखाई दिए. इस दौरान एक वाहन चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन तत्परता से कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दोनों वाहनों को रोक लिया. पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें 8 नग गौवंश (07 बछड़े एवं 01 बछिया) को अत्यंत क्रूरता पूर्वक रस्सियों से बांधकर ठूंस-ठूंस कर भरा पाया गया. मौके पर ही पंचनामा कार्यवाही कर गौवंश, दोनों वाहन जप्त किए गए और आरोपियों को हिरासत में लिया गया. गौवंश को सुरक्षित रूप से अरवलिया गौशाला में रखवाकर पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया गया. इस दौरान कुछ आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे,जिनकी गिरफ्तारी पुलिस ने फिलहाल कर ली है.

Next Post

अडीबाजी और हत्या के प्रयास का कुख्यात आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sun Feb 22 , 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना पुलिस ने 5 साल से फरार कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी पर अडीबाजी व मारपीट में थाना कोलार से आरोपी पर थाना 3 हजार रू. का इनाम था. इसके साथ ही हत्या के प्रयास और लूट में आरोपी पर थाना शाहपुरा से 5 हजार रू. […]

You May Like