
भोपाल। कोलार रोड थाना पुलिस ने 5 साल से फरार कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी पर अडीबाजी व मारपीट में थाना कोलार से आरोपी पर थाना 3 हजार रू. का इनाम था. इसके साथ ही हत्या के प्रयास और लूट में आरोपी पर थाना शाहपुरा से 5 हजार रू. का इनाम घोषित था. आरोपी के खिलाफ कोर्ट से 2 स्थाई वारण्ट भी लंबित थे.
कोलार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी के बारे में कोलार में होने की सूचना मिली. उस पर थाना कोलार के 3 अपराधों, 2 स्थाई वारण्ट और थाना शाहपुरा के हत्या के प्रयास में फरार के मामले दर्ज थे. आरोपी रोहित खरे उर्फ बटलर उर्फ रॉकी के भोपाल आने और थाना कजली खेडा क्षेत्र में घूमते दिखने पर उसे पकड़ा गया. पुलिस की पूछताछ में उसने अपनी पूरी जानकारी दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया. 24 वर्षीय आरोपी कजली खेडा इलाके का रहवासी है.
