कम्पाउडिंग प्रकरणों की कम प्रगति पर निगम आयुक्त ने लगाई फटकार

रीवा:नगर निगम कमिश्नर डा. सौरभ सोनवणे ने टीएल प्रकरणों की समीक्षा की. बैठक के दौरान निगम आयुक्त ने शहर में बन रहे एसटीपी पानी को रियूज करने की कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए. शहर के ठेला, गुमटी व्यापारियों को निर्धारित डस्टबिन रखवाने के निर्देश दिए साथ ही जिनके द्वारा गंदगी फैलाई जाती है उन पर चालानी कार्यवाही के निर्देश दिए साथ ही नए आने वाले 20 कचरा कलेक्शन वाहनों के नाइट स्वीपिंग के कचरा कलेक्शन के सिड्यूल बनाने के निर्देश दिए. साथ ही जिन वार्डो में कचरा कलेक्शन दुरूस्त नही है वहा नये वाहन डिप्लाय करने के निर्देश दिए.

बिना बिल्डिंग परमीशन के कोई भी भवन निर्माण न हो. यह संज्ञान में आया है कि नये विकसित हो रहे वार्ड में भवनों का निर्माण तेजी से हो रहा है उन वार्डो में निरीक्षण कर कम्पाउडिंग की कार्यवाही सुनिश्चित करें, साथ ही नोटिस जारी कर नियम विरूद्ध हो रहे निर्माण पर भवन गिराने की कार्यवाही भी करें. पिछले वर्ष की तुलना में कम्पाउडिंग प्रकरणों की कम प्रगति पर फटकार लगाते हुए वित्तीय वर्ष मार्च तक 10 करोड़ का लक्ष्य निश्चित करते हुए वसूली करें.

साथ ही विल्डिंग परमीशन के संबंध में लापरवाही बरतने पर समयपाल अनलपाल को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. वही जोन 4 में अपेक्षित प्रगति न होने पर उपयंत्री सुवर्णा तिवारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. उन्होनें अन्य विभागो को भवनों के संबंध में सख्त निर्देश दिए कि जिन विभागों द्वारा विल्डिंग परमीशन नही लिया गया है उन्हें नोटिस जारी करते हुए उनके निर्माण कार्य को तत्काल बंद कराया जाय.

Next Post

युवक की हत्या, 2 महिलाओं सहित 7 पर मामला दर्ज

Tue Dec 30 , 2025
शिवपुरी:जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाने की खोड़ चौकी सीमा मे निवास करने वाले एक 22 साल के युवक की एक परिवार के लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक के साथ 8 दिन पूर्व मारपीट की दी। घायल युवक की मौत उपचार […]

You May Like