युवक की हत्या, 2 महिलाओं सहित 7 पर मामला दर्ज

शिवपुरी:जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाने की खोड़ चौकी सीमा मे निवास करने वाले एक 22 साल के युवक की एक परिवार के लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक के साथ 8 दिन पूर्व मारपीट की दी। घायल युवक की मौत उपचार के दौरान हो गई। युवक की मौत का पता चलने पर पुलिस गांव पहुंची। पीएम कराकर 7 लोगों के खिलाफ हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम खैरोना निवासी दिलीप आदिवासी उम्र 22 साल की आपसी रंजिश के चलते गांव के ही एक परिवार के लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। मारपीट में घायल दिलीप ने किसी प्राइवेट क्लिनिक पर अपना इलाज करा लिया। इस कारण पुलिस तक मारपीट की सूचना नहीं पहुंची। लेकिन अंदरूनी रूप से घायल दिलीप ने आज सुबह दम तोड़ दिया।

युवक की मौत का पता चला तो खोड़ चौकी पुलिस खैरोना गांव पहुंची। पूछताछ की तो परिजनों ने मारपीट की घटना बता दी। पुलिस ने खैरोना निवासी फूल सिंह उम्र 55 साल सहित उसके बेटे पदम उम्र 34 साल, बल्लू उम्र 25 साल, अमरसिंह उम्र 23 साल, मांगा उम्र 28 साल और ऊषा उम्र 21 साल पत्नी अमर सिंह व तुलसी उम्र 40 साल पत्नी देवलाल के खिलाफ हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Next Post

युवा सदन पर श्रीराम मंदिर की भव्य प्रतिकृति का सीएम डॉ यादव ने किया शुभारंभ

Tue Dec 30 , 2025
भोपाल: अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के अवसर पर विधायक रामेश्वर शर्मा के युवा सदन कार्यालय परिसर में श्रीराम मंदिर की भव्य प्रतिकृति का निर्माण किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि यह हम सभी […]

You May Like