रीवा :आईजी रीवा जोन गौरव राजपूत द्वारा चलाए जा रहे अभियान प्रहार 2 के तहत एसपी रीवा डॉ गुरकरन सिंह एडिशनल एसपी भावना मरावी एवं सीएसपी डॉ रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना अमहिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।दिनांक 16.09.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि सिरमौर चौराहा क्षेत्र में सफेद i20 कार से दो युवक घूम-घूम कर अवैध कफ सिरप बेच रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी अमहिया द्वारा स्टाफ के साथ घेराबंदी कर कार की तलाशी ली गई तो उसमें 38 शीशी प्रतिबंधित ओनरेक्स कफ सिरप मिली।
आरोपियों की पहचान साहिल सिंह पिता राजेंद्र सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी मझिगवा थाना बैकुंठपुर जिला रीवा और अभिजीत सेन पिता अनिल सेन उम्र 19 वर्ष निवासी महुदर थाना रामपुर बघेलान जिला सतना के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11000 रुपए की कफ सिरप और 5 लाख रुपए की i20 कार कुल 5 लाख 11 हजार रुपए का मशरूका जप्त कर माननीय न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोज कुमार गौतम, सउनि मनोज प्रजापति, प्रधान आरक्षक केमला प्रसाद, आरक्षक आशीष पांडेय, विकास तिवारी, शंकरदत्त जयसवाल, अनुज सिंह और देशराज सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
