उज्जैन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उज्जैन आगमन से पूर्व गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने उज्जैन के प्रसिद्ध रामघाट पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, आयोजन व्यवस्था, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी ली गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह देखने को मिला।
निरीक्षण के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक आशीष ऊषा अग्रवाल, प्रदेश शासन के मंत्री गौतम टेटवाल, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित पार्टी के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
